JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड विधानसभा: बजट सत्र 25 फरवरी से, पक्ष-विपक्ष तैयार, भाषा विवाद पर हंगामे के आसार

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 25 मार्च तक चलेगा. इस बार बजट सत्र थोडा लंबा होने के साथ कई मायनों में महत्वपूर्ण भी होगा. सरकार की ओर से बजट में कई घोषणाएं सामने आ सकती हैं. उधर, विपक्ष भी हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. भाजपा के विधायक कई मुद्दों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है. सदन में भाषा विवाद को लेकर हंगामे के आसार हैँ. वहीं, राज्य में लॉ एंड आर्डर मामले में भी बहस का मुद्दा होगा. पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) के अनुसार, झारखंड बजट के पहले दिन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सदन में अभिभाषण पेश करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा. इस दौरान वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट सदन में तीन मार्च को पेश करेंगे. दो फरवरी को सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. इस बजट सत्र में 17 कार्य दिवस होंगे.

किस दिन सदन में क्या होगा

25 फरवरी- राज्यपाल रमेश बैस अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे.अध्यादेश की प्रति पटल पर रखी जाएगी. इसके पश्चात शोक प्रस्ताव रखा जाएगा.

26 और 27 फरवरी- इन दो दिनों तक सदन में बैठक नहीं होगी. अवकाश रहेगा.

28 फरवरी- प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, राज्यपाल अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा। राज्य सरकार का उत्तर तथा मतदान होगा.

1 मार्च- सदन में अवकाश घोषित रहेगा.

2 मार्च- प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

3 मार्च- प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय व्ययक का उपस्थापन.

4 मार्च- प्रश्नकाल के साथ-साथ आय-व्ययक पर सदन में विवाद होगा. 05 से 06 मार्च- अवकाश घोषित रहेगा.

7 मार्च- प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद सरकार का उत्तर तथा मतदान.

8 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

9 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

10 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

11 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

12 व 13 मार्च- अवकाश घोषित रहेगा। 14 मार्च प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक परवाद-विवाद, राज्य सरकार का उत्तर तथा मतदान.

15 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

16 मार्च से 20 मार्च- अवकाश घोषित होने के कारण बैठक नहीं होगी.

21 मार्च- प्रश्नकाल मुख्यमंत्री प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

22 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.

23 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान, आय-व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन एवं पारण.

24 मार्च – प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो)

25 मार्च – प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प).

Related Articles

Back to top button