
Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मतगणना को लेकर सवाल उठाये हैं. मेलानिया ने कहा है कि अमेरिका के लोग निष्पक्ष चुनाव के हकदार हैं. उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि प्रत्येक वैध वोट की गिनती होनी चाहिए, अवैध वोट की नहीं.
डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया इतने पर ही नहीं रुकीं. उन्होंने कहा है कि हमें पूरी पारदर्शिता के साथ लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए.
इसे भी पढ़े : अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस की किताबों की बिक्री में इजाफा
बाइडेन को 290 इलेक्टोरल वोट मिले
जान लें कि निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बाइडेन से करारी हार मिली है. बाइडेन को 290 इलेक्टोरल वोट मिले, डोनाल्ड ट्रंप के खाते में महज 214 इलेक्टोरल वोट आये. अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए. जाहिर है ट्रंप हार गये. हालांकि मतगणना को लेकर रार जारी है.
इस क्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पिछले दो सप्ताह में हमें काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने मीडिया पर हालावर होते हुए ट्वीट किया कि लेमस्ट्रीम मीडिया कब से कह रहा है कि हमारा अगला राष्ट्रपति कौन होगा? बता दें कि ट्रंप ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाते हुए चुनाव नतीजे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.
इसे भी पढ़े : Trump के व्हाइट हाउस पर बाइडेन का Triumph
ट्रंप ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था
ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकने बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स निर्धारित समय रात 8 बजे के बाद आने के आरोप लगाये थे. ट्रंप की पार्टी का कहना था कि रात 8 बजे तक नियमानुसार वोटिंग खत्म हो चुकी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने इन मतों की गिनती नहीं किये जाने की मांग की थी.
ट्रंप ने इस मामले को लेकर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था, जिसे पेंसिलवेनिया की एक अदालत ने खारिज करते हुए कहा था कि अगर बैलेट चुनाव के दिन से पहले भेजा गया है तो उसे तीन दिन बाद मिलने की स्थिति में भी गिना जा सकता है.
इसे भी पढ़े : रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर फैसला सोमवार को




