
Ranchi: अगले साल स्टेट ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होगा. झारखंड कराटे एसोसिएशन रांची में 6 फरवरी 2021 से इसका आयोजन करायेगा. एसोसिएशन के महासचिव सेंसी सुनील किस्पोट्टा की अध्यक्षता में रविवार को ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में अगले साल होने वाली खेल गतिविधियों के बारे विचार-विमर्श किया गया. इसमें सभी की सहमति से राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराने का फैसला लिया गया.
इसे भी पढ़ें:ट्रंप ने बाजी हारी, तो मेलानिया ने संभाला मोर्चा , कहा, वैध वोटों को गिनें अवैध को नहीं…
केवल 200 प्लेयर्स होंगे शामिल
चूंकि कोविड-19 के संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है. आगे भी कब तक यह जारी रहेगा, यह तय नहीं है.इसे देखते हुए इस प्रतियोगिता में केवल 200 सेलेक्टेड खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिलेगा. जिला कराटे संघ अपने स्तर से खिलाड़ियों का चयन कर इस प्रतियोगिता के लिए उनका नाम भेजेंगे. प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कैटेगरी में होगी.18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी सब जूनियर में भाग ले सकेंगे. इससे अधिक उम्र के खिलाड़ी बाकी कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं. प्रतियोगिता में कुल 50 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे.
इंटरनेशनल खिलाड़ी देंगे ट्रेनिंग
प्रतियोगिता से पहले राज्य संघ खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगा. इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रांची में आकर सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी कराएंगे. सुनील किस्पोट्टा के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार किया जाएगा. प्रतियोगिता में सिर्फ एक साथ 20 खिलाड़ी ही प्रतियोगिता स्थल पर होंगे.
इसे भी पढ़ें:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस की किताबों की बिक्री में इजाफा
प्रतियोगिता का आयोजन रांची के संत जोसेफ क्लब में किया जाएगा. वहीं खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था क्लब के बगल में स्थित होटलों में की जाएगी ताकि वह अपने निर्धारित समय में प्रतियोगिता में भाग ले सकें. सफल आयोजन के लिए ही जल्द ही आयोजन कमेटी का गठन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:कहानियां झारखंड आंदोलन की-2 : जब लालू प्रसाद ने कहा था- झारखंड मेरी लाश पर बनेगा




