JharkhandRanchi

JSCA के पूर्व अध्यक्ष जेजे ईरानी को ओवल ग्राउंड में दी गयी श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए) के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक पद्मश्री डॉ. जे.जे. ईरानी का सोमवार रात जमशेदपुर में लंबी बिमारी के बाद 86 की उम्र में निधन हो गया. श्री ईरानी 1983 से 1987 तक जे.एस.सी.ए. (बी.सी.ए.) का अध्यक्ष रहे और वर्तमान में जेएससीए का संरक्षक थे. इनके निधन से पूरा जेएससीए परिवार मर्माहत है.

मंगलवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में दिवंगत जेजे ईरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ओवल ग्राउंड में एक श्रद्धाजति सभा आयोजित की गई. इस श्रद्धांजलि सभा में जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती सी.ई.ओ. ए.के. सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, आजीवन सदस्य जे. के. सिन्हा, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पंकज सहाय, मनोज कुमार, प्रिया ओझा, झारखंड सिनियर टीम के खिलाड़ी एवं स्पोर्ट स्टाफ जेएससीए एवं काउंटी क्रिकेट क्लब में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.

इसे भी पढ़ें: जेएसबीसीसीएल के प्रभारी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय कुमार सिंह को हटाने को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

Related Articles

Back to top button