HEALTHJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

न्यूजविंग इंपैक्ट : रिम्स में एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर बदलने का आदेश

Ranchi: रिम्स में कई जगहों पर लगे एक्सपायर्ड फायर एक्सटिंग्विशर को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है. डीएमएस डॉ शैलेस कुमार त्रिपाठी ने आदेश दिया है कि जितने भी फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर्ड है उसे तत्काल बदल दिया जाए. साथ ही उन्होंने मेन बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम का काम पूरा करने को कहा है. जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में निपटा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि पुरानी बिल्डिंग में इंटीग्रेटेड फायर फाइटिंग काम काम अंतिम चरण में है. बताते चलें कि न्यूजविंग ने रिम्स में मरीज भगवान भरोसे, कई जगहों के फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसमें बताया गया था कि अगर रिम्स में आग लगी तो मरीजों का क्या होगा. वहीं जानमाल का नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.

इसे भी पढ़ें: रिम्स में मरीज भगवान भरोसे, कई जगहों के फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर 

Related Articles

Back to top button