JharkhandLead NewsNEWSRanchi

BIT MESRA : 14 अक्टूबर से ‘पैथियन-22’ का आगाज, होंगे 28 इवेंट

Ranchi : बीआइटी मेसरा का वार्षिक टेक्निकल फेस्ट ‘पैथियन-22’ 14 अक्तूबर से शुरू हो रहा है. 15 से 17 अक्टूबर तक कुल 28 इवेंट होंगे. इस वर्ष फेस्ट का थीम ‘इवॉल्यूशन टू इंटरनिटी’ होगा. इसमें देश भर के स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे. प्रतिभागियों को 13 अक्तूबर तक अपनी इंट्री दर्ज कराने को कहा गया है. साथ ही ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा मिलेगी. आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि हिंदुस्तान कॉपर लि. के निदेशक संजीव कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि चीफ कॉर्पोरेट सस्टेनिब्लिटी. डॉ हिश्मी जामिल हुसैन शामिल होंगे.

पॅथियन के दौरान ऑनलाइन टेक-टॉक होंगे. इसमें बतौर मुख्य वक्ता डीलॉइड यूनिवर्सिटी, यूएसए के प्राध्यापक डॉ सुशांत सिंह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस्तेमाल होनेवाली तकनीक और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत देंगे. इसके अलावा डीडब्ल्यूए हर्बल्स के निदेशक सुशील कुमार तकनीकी सत्र में अपने इनोवेटिव आइडिया ‘पानी में मिनरल की कमी को कैसे दूर करेंगे कि जानकारी देंगे.

 

छह कोर इवेंट भी होंगे : तीन दिवसीय फेस्ट के दौरान छह कोर इवेंट होंगे.

कोड जिला : तीन दिवसीय कोडिंग आधारित गेम्स का संचालन विभिन्न विषय और एजेंडा पर आधारित होगा.

ड्रॉयड टूर : विद्यार्थी अपने रोबोटिक कार की प्रदर्शनी करेंगे.

एल्यूमिनाटी : प्रतिभागियों को अपने इनोवेटिव आइडिया को पेश करने का अवसर मिलेगा. यूरेका स्कूली विद्यार्थियों के लिए मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता होंगे, इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी बदलाव को ध्यान में रखकर अपने मॉडल तैयार करने होंगे.

इसके अलावा हैच फ्रॉम स्क्रैच, क्यूब डी- कमेंटो, द पैथियन क्विज, कोड गोल्फ, रैजमैट्स, डाइमेंशन, सेल्फ एक्सेल, मिस्टर एंड मिस पैथियन- सांस्कृतिक संध्या के दौरान इंडी फोक थीम पर कार्यक्रम होगा. साइबर ब्रिजस्टोन, आस्ता डि-ऑट्स, पिक-वैगन, केम-ए थॉन, द जर्नलिस्ट हावर समेत अन्य कई आयोजन होंगे.

इसे भी पढ़ें : ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’: नक्सलियों के गढ़ रहे बुढ़ा पहाड़ के पंचायतों में आज़ादी के बाद पहली बार पहुंचा जिला प्रशासन

Related Articles

Back to top button