JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर  : कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी, स्वस्थ होनेवालों की संख्या में हुआ इजाफा

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए राहत की बात है. कोरोना अब धीरे-धीरे उतार पर है. पिछले कई दिनों से किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है. शुक्रवार को जिले भर में 69383 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ. इनमें 204 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया. इसके बाद जिले भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 68457 हो चुके हैं. शुक्रवार को जो 204 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये, उनमें अन्य जिलों आनेवालों की संख्या 153 रही, जबकि 6 लोग ऐसे थे, जिनकी पहचान नहीं हो पायी. आज संक्रमित पाये गये लोगों में मुसाबनी में 3, जुगसलाई में 13, साकची में 1, टेल्को में 10, परसुडीह में 1, बिरसानगर में 1, कदमा में 1, घाटशिला में 1, बिष्टुपुर में 2, सोनारी में 2, सीतारामडेरा में 1, मानगो में 6, बागबेड़ा में 1, बहरागोड़ा में 1 और बारीडीह में 1 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये. रिकवरी रेट भी बढ़ गया है. शुक्रवार को 228 लोग संक्रमण से ठीक हुए. अब पूर्वी सिंहभूम जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 586 हो गयी है. रिकवरी रेट  97.74 प्रतिशत से बढ़कर 97.78 प्रतिशत पर पहुंच गया है.  जिले के सिविल सर्जन डॉ एके लाल ने जानकारी दी कि हाल के दिनों में तेजी से कोरोना संक्रमण कम हुआ है. स्वस्थ होनेवाले लोगों की संख्या बढ़ी है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है. उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण के कारण ही संक्रमण बढ़ने के बाद भी ज्यादा जानलेवा साबित नहीं हुआ.

Related Articles

Back to top button