JharkhandRanchiTOP SLIDER

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह का ट्रांसफर, अनुराग गुप्ता को मिला प्रभार

Ranchi: राज्य सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया है. वर्तमान में अनुराग गुप्ता सीआईडी डीजी के अलावे एसीबी के डीजी पद पर तैनात हैं.

गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

इसके अलावा झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड में पदस्थापित प्रशांत कुमार सिंह को तबादला करते हुए संचार एवं तकनीकी शाखा का डीजी बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button