Lead NewsSportsTRENDING

Cristiano Ronaldo hat-trick: फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के लिए 14 साल बाद लगाई हैट्रिक

New Delhi : पुर्तगाल और क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच में हैट्रिक गोल दागे और अपनी टीम के अगले चैंपियंस लीग टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा.

रोनाल्डो के तीन गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने टोटेनहम को 3-2 से हरा दिया.

रोनाल्डो ने फुटबॉल में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. क्लब और देश को मिलाकर उनके अब कुल 807 गोल हैं. इस मामले में रोनाल्डो ने जोसेफ बिकन को पीछे छोड़ा. बिकन ने क्लब और देश के लिए किए गए गोल को मिलाकर 805 गोल दागे थे.

इसे भी पढ़ें :अपनी ही पार्टी की सरकार से बोले लोबिन हेंब्रम, अप्रैल तक लागू हो 32 का खतियान अन्यथा सड़क पर उतरेंगे

रोनाल्डो के फुटबॉल करियर की 59वीं हैट्रिक

रोनाल्डो के करियर की यह 59वीं हैट्रिक रही. रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत कई क्लबों के लिए खेल चुके रोनाल्डो के क्लब करियर की यह 49वीं हैट्रिक थी, जबकि 10 हैट्रिक उन्होंने देश के लिए खेलते हुए लगाई हैं. टोटेनहम के खिलाफ हैट्रिक के वक्त रोनाल्डो की उम्र 37 साल 35 दिन की रही. वह प्रीमियर लीग इतिहास में हैट्रिक गोल दागने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.
इस मामले में पहले नंबर पर टेड्डी शेरिंघम हैं, जिन्होंने अगस्त 2003 में 37 साल 146 दिन की उम्र में हैट्रिक गोल दागे थे. वहीं, रोनाल्डो 37 साल से ज्यादा की उम्र में किसी प्रीमियर लीग मैच में एक से ज्यादा गोल दागने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए. इस मामले में पहले खिलाड़ी भी शेरिंघम थे. उन्होंने 37 साल की उम्र के बाद एक बार ऐसा किया था. वहीं, ग्राहम एलेक्जेंडर ने दो बार ऐसा किया था.

इसे भी पढ़ें :हाल राजधानी का: 2.26 लाख घरों में देना है पानी का कनेक्शन, 5 महीने में 22000 घरों तक ही पहुंचे

14 साल बाद मैन यू के लिए लगाई हैट्रिक

रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 14 साल दो महीने बाद हैट्रिक लगाई. इस क्लब के लिए पिछली हैट्रिक उन्होंने जनवरी 2008 में न्यूकासल के खिलाफ लगाई थी. प्रीमियर लीग इतिहास में किसी खिलाड़ी की दो हैट्रिक के बीच यह सबसे लंबा गैप है.

रोनाल्डो ने 2008 में मैन यू क्लब छोड़ दिया था और पिछले साल ही दोबारा ज्वाइन किया है. टोटेनहम के खिलाफ रोनाल्डो ने 12वें, 38वें और 81वें मिनट में गोल दागा. 12वें मिनट में गोल दागते ही उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की.

रोनाल्डो ने मैच में हासिल की खास उपलब्धि

रोनाल्डो ने अब अपने प्रोफेशनल करियर के फुटबॉल के 15-15 मिनट के सभी सेगमेन्ट में 100 से ज्यादा गोल दागे हैं. फुटबॉल 90 मिनट का खेल है. 15-15 मिनट के सेगमेन्ट के हिसाब से कुल छह सेगमेन्ट बनते हैं और रोनाल्डो ने इन सभी छह सेगमेन्ट में 100 प्लस गोल किए हैं.

कितने से
कितने मिनट में
कितने
गोल दागे
1-15100
16-30125
31-45129
46-60121
61-75134
76-90192

मैच का ये रहा हाल

टोटेनहम के खिलाफ मैच की बात करें तो इस जीत के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग में 400 मैच जीत लिए हैं. इस टूर्नामेंट में इतनी जीत हासिल करने वाली मैनचेस्टर यूनाइटेड पहली टीम है. इसमें से 23 जीत मैन यू ने टोटेनहम के खिलाफ हासिल की है. यह भी प्रीमियर लीग में किसी टीम के खिलाफ जीत के मामले में रिकॉर्ड है.

टोटेहनहम की आठ मैचों में पांचवीं हार

वहीं, टोटेनहम की यह प्रीमियर लीग में पिछले आठ मैचों में पांचवीं हार थी. इस दौरान टीम ने तीन मुकाबले जीते भी हैं. प्रीमियर लीग को में पिछले 20 मैच में टोटेनहम की टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ रहे. टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मैच में टोटेनहम के लिए हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल दागा. वहीं, हैरी मैग्वायर की किक मैन यू के खिलाड़ी से लगकर गोल पोस्ट में चली गई. यह मैन यू के लिए एक आत्मघाती गोल रहा.

इसे भी पढ़ें :Big News: झारखंड में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 14 और 15 मार्च को भी लिये जायेंगे आवेदन

Related Articles

Back to top button