JharkhandKoderma

लकड़ी लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, दबने से एक व्यक्ति की मौत

Koderma : सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत के पचाने गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत के पचाने गांव के पास की है. लकड़ी लदे ट्रैक्टर के गड्ढे में पलटने से वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पचाने निवासी नारायण राय (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर पचाने जंगल के पास से लड़की लोड कर शराब बनाने में उपयोग करने के लिए लकड़ी लेकर चला था. रास्ते में पचाने के पास वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटा. वाहन को पलटते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होंने पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला पर बाहर निकाले जाने तक मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा शांभवी को गूगल ने दिया 55 लाख का पैकेज, पिता ने कहा- बेटी ने सपना पूरा किया

Related Articles

Back to top button