ChatraCrime NewsJharkhand

आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार

Chatra: आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार हो गया है. चतरा एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन गंझू को टंडवा थाना क्षेत्र के हुंबी गांव से गिरफ्तार किया है. एनआईए का वांछित टंडवा थाना कांड संख्या 22/18 में फरार अर्जुन गंझू को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार किया.

चतरा एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

एसपी ऋषभ झा को अर्जुन गंझू के हुंबी गांव आने की मिली गुप्त सूचना थी. सूचना के आधार पर एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू गिरफ्तार कर लिया. अर्जुन गंझू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस उस दिशा में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

टीपीसी उग्रवादी संगठन के आक्रमण गंझू के लिए अर्जुन वसूलता था लेवी

टीपीसी उग्रवादी संगठन के आक्रमण गंझू के निर्देश पर अर्जुन गंझू लेवी वसूलता था. अर्जुन गंझू टंडवा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर में आतंक था. इसके द्वारा टीपीसी उग्रवादी संगठन के आक्रमण गंझू के निर्देश पर कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर से लेवी वसूली की जाती थी. लेवी के द्वारा वसूले गए पैसे का उपयोग व्यापक स्तर पर उग्रवादी गतिविधि और सरकार के विरुद्ध हिंसात्मक कार्य किया जाता था.

ये भी पढ़ें-  लातेहार: बालूमाथ में कोयला तस्करी मामले को सीआईडी ने किया टेकओवर

अर्जुन से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को आक्रमण गंझू के निर्देशन में आम्रपाली कोल परियोजना में गठित शांति संचालन समिति के सदस्यों के माध्यम से कोल कारोबारियों से रंगदारी के रूप में वसूली किए जाने और टीपीसी उग्रवादी संगठन आक्रमण गंझू के साथ अन्य कारोबार में साझेदार होने की बात बताई है. इसके अलावा पूछताछ के दौरान अर्जुन के द्वारा कांड से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button