AutomobilesBusinessLead NewsNational

Toyota ने लॉन्च की दुनिया की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Nano को भी छोड़ा पीछे

New Delhi : जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है वैसे कहना गलत नहीं होगा की आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ही होने वाला है. देश में हर बार अलग अलग तरह की इलेक्ट्रिक गाड़ियां कंपनी अपने ग्राहकों के लिए निकाल रही है. वही Toyota ने इन सब से अलग हट कर धमाल किया है. Toyota अल्ट्रा-कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक कार Toyota C+ Pod को इंडिविडुअल कस्टमर के लिए भी उपलब्ध कराया है.

हालांकि कंपनी ने सिर्फ अभी जापान में इसे लॉन्च किया है. यह कार देखने में बेहद खूबसूरत है. चलिए जानते हैं कि इस कार में क्या है ऐसा ख़ास.

इसे भी पढ़ें:IIT-ISM धनबाद : 23 दिन के कैंपस सेलेक्शन में आयी 70 कंपनियों ने 802 स्टूडेंट्स को दी नौकरी, 198 करेंगे इंटर्नशिप

सिर्फ 2 बैठ सकते हैं

यह इलेक्ट्रिक कार Tata Nano से भी छोटी है. इसमें सिर्फ 2 बैठ सकते हैं. यह 2490mm लंबी, 1290mm चौड़ी 1550mm ऊंची है. इसका टर्निंग रेशियो 3.9 मीटर है.

Toyota C+ Pod का डिजाइन

कार में इनलेट फ्रंट LED हेडलाइट्स के बीच में दिया गया है. बाहर की पूरी बॉडी प्लास्टिक से बनी हुई है. Toyota C+ Pod में LED हेड लाइट्स LED टेल लाइट्स शामिल है. इसकी चौड़ाई 1100mm है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की माने तो सिर्फ 2 लोग आराम से बैठकर कहीं भी घूमने जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:झारखंड सरकार के खिलाफ आजसू  पार्टी का साकची गोलचक्कर पर धरना

Toyota C+ Pod रेंन्ज

Toyota C+ Pod के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 9.06kWh की lithium-ion बैटरी दी गई है. इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर है. कार सिंगल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को 200V/16A outlet से फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है. वहीं, अगर आप इसे स्टैंडर्ड 200V/6A पावर आउटलेट से चार्ज करेंगे तो यह 16 घंटे में फुल चार्ज होगी.

इसे भी पढ़ें:एक करोड़ से बनेगा मंत्री जी का चेंबर न्यारा

Related Articles

Back to top button