
Jamshedpur : आजसू पार्टी की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में मुख्य रूप से वरीय नेता चंद्रगुप्त सिंह पहुंचे हुए थे. आजसू पार्टी की ओर से धरना के माध्यम से विश्वासघात दिवस मनाया गया. धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि झारखंड सरकार के दो साल पूरे हो गये हैं, लेकिन जिस वायदे को लेकर हेमंत सोरेन सत्ता में आये हुए थे. उसे अभी तक पूरा करने का काम नहीं किया गया है.
इन मांगों को उठाया
रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने, ओबीसी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, किसानों के कर्ज माफ करने, 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी घोषणायें पूर्व में की गयी थी.
धरना में ये थे शामिल
पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, सचिन प्रसाद, संजय सिंह, मानिक मल्लिक, सागेन हांसदा, राजेंद्र यादव के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी की ओर से कहा गया है कि आजसू पार्टी की ओर से सरकार के खिलाफ आगे चलकर भी आंदोलन करने का काम किया जायगा.
इसे भी पढ़ें- रांची में परचम लहराकर लौटे विजयी फुटबॉल खिलाड़ियों का डीसी ने किया स्वागत




