JharkhandLead NewsRanchi

पीएमजीएसवाइ फेज 3 से पांच सड़कें बनेंगी, 47 करोड़ होंगे खर्च, मिली मंजूरी

Ranchi : पीएमजीएसवाइ फेज तीन से पांच सड़क निर्माण व अपग्रेडेशन की स्वीकृति मिली है. खूंटी, कोडरमा, पलामू जिला के लिए ये सड़कें स्वीकृत हुई हैं. सभी सड़कें काफी लंबी हैं. अमूमन पीएमजीएसवाइ से 3 से चार किमी रोड का ही निर्माण होता है, लेकिन इस बार अधिक लंबी सड़क बनायी गयी है. केंद्र सरकार ने इसका क्लीयरेंस दिया है. जेएसआरआरडीए ने इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की है. सभी सड़कों की कुल लंबाई 44 किमी है, जिसके निर्माण में 47 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. केंद्र सरकार 26 करोड़ व राज्य सरकार 21 करोड़ रुपये खर्च करेगी. खूंटी के अड़की प्रखंड में बिरसा मुंडा जन्मस्थली को जोड़नेवाली व रोड जनरी से लेपोघाट तक की रोड, मुरहू प्रखंड के गोड़ाटोली-मुरहू रोड जिसकी लंबाई 18 किमी है इसे बनाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – ईडी को दिये पत्र में हेमंत ने पूरी जांच प्रक्रिया पर उठाये सवाल, पूछताछ के लिए पेश होंगे या नहीं जिक्र नहीं

Related Articles

Back to top button