1st Lead2nd Lead3rd Lead4th LeadJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

कल का दिन झारखंड सरकार के लिए अहम, शनिवार देर शाम या रविवार कीअहले सुबह राज्यपाल रमेश बैस पहुंचेंगे रांची!

Ranchi : झारखंड की राजनीतिक गलियारों, ब्यूरोक्रेट्स लॉबी, सड़क, नुक्कड़ और चौराहों पर एक ही बात हो रही है कि आखिर झारखंड सरकार का क्या होगा. एक तारीख को यूपीए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. मुलाकात के बाद यह बात साफ हो गया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन की विधायिकी पर अनुशंसा निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दी गयी है. अब राज्यपाल इसपर अपना फैसला सुनाएंगे. राज्यपाल ने यूपीए प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कानूनविदों से इसपर राय मांगी गयी है. जिसमें दो दिन या एक सप्ताह का समय भी लग सकता है. इसके बाद राज्यपाल दूसरे दिन ही दिल्ली दौरे पर चले गए. हालांकि राज्यपाल का यह दिल्ली दौरा स्वास्थ्य संबंधी बताया जा रहा है. इधर झारखंड सरकार ने पांच सितंबर को विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आहूत कर सूबे में चल रही राजनीति की बिसात पर बड़ी चाल चल दिया है.

आठ बजे शाम या सुबह आएंगे राज्यपाल

अब तक राज्य में यूपीए राजनीतिक बिसात पर बैकफुट पर दिख रहा था. लेकिन एक दिवसीय विधानसभा सत्र आहुत करने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. इधर पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल रमेश बैस शाम आठ बजे रांची पहुंच सकते हैं. या रांची आने का यह उनका कार्यक्रम टल भी सकता है. अगर वो देर शाम रांची नहीं पहुंचे तो रविवार के अहले सुबह को रांची आ सकते हैं. अगर वो शाम में आए या रविवार की सुबह दोनों हालत में रविवार का दिन झारखंड सरकार के लिए अहम हो सकता है. रविवार को अगर राज्यपाल ने सीएम हेमंत सोरेन मामले में फैसला सुना देते हैं तो झारखंड की राजनीति में काफी कुछ उलट-फेर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर ले सकता है बड़ा फैसला, 6 दिसंबर को हटाने का दिया था आदेश

 

Related Articles

Back to top button