
Bundu/Arki : खूंटी जिला के अड़की थाना के सिंदरी गांव के नीचे टोला निवासी निर्मल महतो ने बिजली के तार से गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. शादीशुदा युवक ने अपने घर के अंदर गले में बिजली के तार का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम निर्मल महतो, पिता तुलसी महतो उम्र लगभग 32 वर्ष बताया जाता है. मृतक की पत्नी सहित अन्य सदस्य धान रोपनी के लिए खेत गये हुए थे. इसी बीच निर्मल महतो ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद मृतक का 4 वर्षीय पुत्र घर के अंदर गया तो अपने पिता को फंदे में झूलता देख जोर-जोर से रोने लगा. आस पड़ोस के लोग बच्चे के रोने आवाज सुन कर उसके घर पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे में झूल रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. मृतक की पत्नी द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि मृतक नशीले पदार्थ का सेवन किया करता था.
इसे भी पढ़ें – जानलेवा हमले के आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज



