
New Delhi: टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन की शुरुआत भारत के लिये शानदार रहा है. पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहे नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर रहते हुए कमाल दिखाया. नीरज ने 86.65 मीटर के साथ ग्रुप के अन्य सभी प्रतिभागियों के पीछे धकेला. अब फायनल राउंड में भी नीरज से इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःNews Wing Impact: अब सलीमा के घर में ‘बड़ी स्क्रीन’ पर टोक्यो ओलंपिक का लुत्फ उठायेंगे ग्रामीण
खास बात यह भी है कि टोक्यो ओलंपिक में गये भारतीय दल में अभी तक नीरज कुमार ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर जगह बनाया है. हालांकि, इसी स्पर्धा में भारत के शिवपाल सिंह ने निराश किया है. शिवपाल सिंह 81.63 मीटर ही भाला फेंक पाये.
ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिये अहम माना जा रहा है. आज 11 बजे मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई सेमीफाइनल मुकाबला खेलने रिंग में उतरेगी. हालांकि, लवलीना पहले ही मेडल पक्का कर चुकी है. आज रेसलर बजरंग पुनिया का भी मुकाबला है. इसके साथ ही हॉकी में भारत की बेटियां सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेंगीं. यह मुकाबला साढ़े तीन बजे से है.




