
Ranchi: सूबे में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा बकरी, शूकर, कुक्कुट पलान और किसानों की आय वृद्वि के मकसद से वित्त वर्ष 2019-20 में 3295.00 लाख रुपये का बजट प्रवधान किया गया है.
इन योजनाओं के संचालन में पिछले वित वर्ष में 70% अनुदान सरकार के द्वारा दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 90% या पूर्ण अनुदान किसानों और पशुपालकों को देने की रणनीति विभाग ने बनायी है.
निर्धारित प्रक्रिया के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी, झारखंड राज्य महिला पोल्ट्री फेडरेशन लिमिटेड, रांची और विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी के माध्यम से संचालित किया जायेगा.
किसानों की आयवृद्धि के मकसद से सरकार द्वारा बकरा विकास योजना के तहत ब्लैक बगांल नस्ल की 4 मादा एवं एक नर बकरा/बकरी बीपीएल परिवार की महिलाओ और स्वयं सहायता समूहों को देने हैं.
इस योजना में विधवा औरतों को प्राथमिकता के तौर पर चयनित किया जाना है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: 20 साल से फूस की झोपड़ी में रह रहा मुसहर परिवार, सभी सरकारी लाभ से वंचित
शूकर विकास योजना के तहत सरकार देगी चार मादा और दो नर शूकर
राज्य में पशुपालन और इसके महत्व एवं इनसे होने वाली आय को देखते हुए बड़े पैमाने में राज्य के किसान शूकर पलान से जुड़ रहे है.
इसे देखते हुए विभाग भी अनुदान पर चार मादा और दो नर टी एंड डी नस्ल अथवा विदेशी नस्ल के शूकर का वितर उन पशुपालकों के बीच करेगा जिनका मनरेगा के तहत शूकर शेड बना है.
इसे भी पढ़ें : #Dhanbad: यौन शोषण केस में MLA ढुल्लू महतो को नहीं मिली अग्रिम जमानत,पड़ोसी से मारपीट मामले में राहत
बैक्यार्ड कुक्कुट, लेयर बर्ड, ब्रायलर कुक्कुट पालन को बढ़ावा देगी सरकार
राज्य सरकार ने कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के मकसद से अंडा और कुक्कुट मांस के उत्पादन के लिए ब्रॉयलर कुक्कुट पालन इकाई की स्थापना से लेकर इनके चूजा वितरण योजना पर कार्य कर रही है.
साथ ही लेयर बर्ड को केज सिस्टम में बढ़ावा देना है. इसके अंतर्गत अच्छी गुणवत्ता वाले नस्ल का चयन कर पालन को बढ़ावा देना है.
इसमें उन नस्लों पर फोकस किया जा रहा है जो कि साल में 200 अंडे से अधिक प्रति मुर्गी उत्पादन कर सकें. इस योजना के तहत चयनित लाभुकों को प्रोत्सहित करना मकसद है.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़: 8 महीने बाद भी शोभा हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा पायी पुलिस




