
Kolkata : तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को डर सता रहा है कि ममता सरकार अब उनसे बदला ले सकती है. बता दें कि बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद शुभेंदु ने कहा है कि उन्हें डर है कि अब पश्चिम बंगाल की पुलिस उन्हें फर्जी और झूठे आपराधिक मामलों में फंसा सकती है. शुभेंदु ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगायी है.
इसे भी पढ़ें : बजरंग दल पर वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट गलत, फेसबुक इंडिया ने संसदीय समिति से कहा, प्रतिबंधित करने की जरूरत नहीं
राज्यपाल जगदीप धनकर ने इस पत्र को ट्वीट किया है
बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनकर ने इस पत्र को ट्वीट किया है. इसमें शुभेंदु अधिकारी ने लिखा है कि संवैधानिक रूप से इस राज्य के मुखिया से मदद मांगने के लिए मैं विवश हूं ताकि राज्य की पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक कारणों और प्रतिशोध की भावना से मुझे और मेरे सहयोगियों को आपराधिक मामलों में फंसाने से रोका जा सके.
अधिकारी ने कहा, ‘मेरे बदले राजनीतिक रुख की वजह से अब वे लोग मुझसे बदला ले सकते हैं जो प्रशासन तंत्र में हैं. जवाब में राज्यपाल धनकर ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है.
Suvendu Adhikari former minister @MamataOfficial has by way of representation sought my intervention so that police @WBPolice @KolkataPolice and administration are dissuaded from implicating him and associates in criminal cases out of political vendetta.
Taking expected steps. pic.twitter.com/NXwH914Eog
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) December 16, 2020
इसे भी पढ़ें : AMU के शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी, कुलपति की छात्रों से अपील, राजनीति से ऊपर उठकर शामिल हों
भाजपा में शामिल होने वाले मुकुल रॉय पर केस दर्ज किया था
थोड़ा पीछे जायें तो इससे पहले राज्य के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने 2019 के एक हत्या के मामले में टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा) के तहत केस दर्ज किया था.
भाजपा शामिल हो सकते हैं शुभेंदु अधिकारी
बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पिछले माह राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था. बुधवार शाम विधानसभा के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया. शुभेंदु अधिकारॉ से जुड़े सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक का बहिष्कार करने पर हरदीप सिंह पुरी ने राहुल पर निशाना साधा




