NationalUttar-Pradesh

AMU के शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी, कुलपति की छात्रों से अपील, राजनीति से ऊपर उठकर शामिल हों

समारोह में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी भाग लेंगे

 Aligarh :  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शताब्दी समारोह में 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. एएमयू ने इस संबंध में बयान जारी किया है.  समारोह में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी भाग लेंगे.

इसे भी पढ़ें : रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक का बहिष्कार करने पर हरदीप सिंह पुरी ने राहुल पर निशाना साधा

समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी  के आभारी हैं

 समारोह  को लेकर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि हम एएमयू विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी  के आभारी हैं. प्रोफेसर मंसूर ने विश्वविद्यालय के  कर्मचारियों, सदस्यों, छात्रों और पूर्व छात्रों से अपील की कि शताब्दी समारोह में सभी लोग राजनीति से ऊपर उठकर शामिल हों.

इसे भी पढ़ें :किसान आंदोलन पर सरकार के रवैये से आहत संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर दी जान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मोहम्मद एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के रूप में जाना जाता था

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय (एएमयू) ने घोषणा की थी कि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि हो सकते हैं. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, मुख्य अतिथि में अंतिम समय में बदलाव किया गया है.

जान लें कि पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मोहम्मद एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के रूप में जाना जाता था. एक दिसंबर 1920 को एएमयू के रूप में परिवर्तित हुआ. उसी साल 17 दिसंबर को विश्वविद्यालय के रूप में इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया.

Related Articles

Back to top button