
- चतरा में महिला की जिद के आगे झुकी पुलिस, परिजन भी तैयार
Chatra : कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है. जी हां कुछ ऐसा ही मामला चतरा सदर थाना पुलिस के सामने आया. जहां शादीशुदा व दो बच्चों की मां लोक-लाज त्याग कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. पुलिस व महिला के परिजन पारिवारिक प्रतिष्ठा व बच्चों के भविष्य की दुहाई देती रही लेकिन वह टस से मस नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें : पलामू : फिरौती के लिए अपहृत किसान की हत्या, नदी के किनारे दफन मिला शव
घर से भागकर प्रेमी के साथ रह रही थी
दरअसल बीते एक दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र के चंगेर गांव निवासी महिला घर से मायके पलामू के पांकी में एक शादी समारोह में शामिल होने के नाम पर निकली थी. लेकिन वह ना तो पांकी पहुंची और ना हीं वापस घर लौटी.
परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन किया और फिर चार दिसंबर को सदर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंगलवार को महिला को बिहार के गया शहर के चॉदचौरा मोहल्ला से हिरासत में लिया. वह वहां अपने प्रेमी सोनू के साथ रह रही थी. पुलिस महिला के साथ उसके प्रेमी सोनू को भी हिरासत में लेकर चतरा पहुंची.
इसे भी पढ़ें : झरियाः मातृ सदन अस्पताल में तीन दिनों में दो महिलाओं की मौत, हंगामा
तलाक होने तक पिता के घर रहेगी
महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से सोनू से प्यार करती है. यह भी खुलासा किया कि तीन वर्षीय बेटी भी सोनू से ही है. महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. महिला की शादी 2009 में चंगेर गांव निवासी के साथ हुई थी.
इनका बड़ा बेटा नौ का वर्ष है. जब सोनू नहीं मानी तो पुलिस ने महिला को पांकी से आए उसके पिता व नाना को सौंप दिया और उसके प्रेमी को भी उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. महिला ने बताया कि वह पति से तलाक लेगी और तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक पिता के घर रहेगी.
इसे भी पढ़ें : बजरंग दल पर वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट गलत, फेसबुक इंडिया ने संसदीय समिति से कहा, प्रतिबंधित करने की जरूरत नहीं




