
Deoghar: शुक्रवार को तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास शिवधाम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्य योजनाएं बनाई गई एवं विभिन्न जॉन में बांट कर कार्यकर्ताओं को प्रभार दिया गया। साथ ही सांसद डॉ निशिकांत दुबे के नेतृत्व में जसीडीह से टावर चौक होते हुए चोपा मोड़ तक बाइक के साथ भव्य एवं आकर्षक तिरंगा यात्रा की तैयारी की चर्चा की गई.
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा विजया सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, अरुण गुटगुटिया, संजय यादव, पंकज सिंह भदोरिया, मुकेश पाठक, पिंटू तिवारी, देवता पांडेय, बबलू पासवान सुलोचनादेवी, विनीता पासवान, निशा सिंह, अभय आनंद झा, हरीकिशोर सिंह, ललन मिश्रा, सीएन दुबे, अनिरुद्ध झा, दीपक केसरी, जूनियर बाबूलाल मरांडी, मनीष मिश्रा, गुरु दुबे, परमेश राव, राहुल तिवारी, मुरारी मंडल, जय कुमार मिश्रा, अमित दुबे, सत्यजीत सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.




