
New Delhi : अदालतों में कई बार अजीबोगरीब मामले आते रहते हैं. वहीं कई बार कोर्ट ऐसे मामलों को खारिज कर देता है लेकिन कई बार कोर्ट ऐसे मामलों में फैसला भी देता है जो चर्चा का विषय बन जाता है.
ताजा मामला संयुक्त राज्य अमेरिका का है. यहां मिशिगन शहर के कोर्ट में एक 43-वर्षीय शख्स ने अपने अभिभावकों पर उसका पॉर्न कलेक्शन फेंकने की शिकायत करते हुए कोर्ट में केस दर्ज करा दिया. अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए उसकी शिकायत को सही पाया. इसके बाद यूएस डिस्ट्रिक्ट जज पॉल मैलोनी के कोर्ट ने उसके माता-पिता को उसे $30,441 (₹22.37 लाख) देने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें :पलामू: मेदिनीनगर में पूरी हुई फ़्यूरिकुलेटर की सफाई, रविवार से होगी जलापूर्ति
बेटे का तर्क माता-पिता को सामग्री फेंकने का हक नहीं
शिकायत करनेवाले शख्स David Werking ने कहा था कि फिल्मों, मैगज़ीन और बाकी सामान की कीमत $29,000 थी और माता-पिता को उसे फेंकने का हक नहीं था. यह व्यक्ति पत्नी के साथ अपने तलाक के बाद 10 महीने माता-पिता के साथ रहा था.
इसे भी पढ़ें :पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान लिए सरकार से लड़ना भी पड़ा तो लड़ेंगेः राजेश ठाकुर




