
Garhwa: गढ़वा पुलिस ने सोमवार को टंडवा डानरो नदी स्थित स्टूडेंट क्लब के पास से 6.94 ग्राम हेरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला सोनपुरवा निवासी अनिल गौड का पुत्र राकेश गौड, कृपालु चौहान का पुत्र पिंटू चौहान उर्फ सोनू एवं शत्रुघ्न चौहान के नाम शामिल हैं. गढ़़वा थाना में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियान में एक विशेष छापामारी दल ने यह कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि अभियुक्त राकेश गौड़ का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है. वह 2021 में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में पलामू एवं लातेहार जिले में दर्ज कांड में जेल जा चुका है. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सूरज प्रकाश दुबे, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार मरांडी, राजू उरांव, आरक्षी सूर्य भूषण सिंह, जलेन्द्र कुमार पासवान, अरुण प्रकाश बैठा आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: Garhwa: 26 संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया QR कोड, पुलिस गश्ती टीम को रक्षक एप के माध्यम से दर्ज करानी होगी उपस्थिति




