Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद में गिरफ्तार

New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इमरान की गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने किया है. वह इस्लामाबाद विभिन्न मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे. फिलहाल बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व पीएम की गिरफ्तारी हुई है. इमरान के सहयोगी फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इमरान की पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि उनके साथ मारपीट की जा रही है.

 

इधर, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्रालय के सचिव व इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को 15 मिनट के भीतर कोर्ट पहुंचने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि यदि अधिकारी नहीं पहुंचे तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को कोर्ट बुलाया जाएगा. चीफ जस्टिस ने पूछा है कि इरमान की गिरफ्तारी क्यों की गई है. जाहिर है इमरान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान को नए संकट का सामना करना पड़ सकता है.

 

Related Articles

Back to top button