Corona_UpdatesNational

#CoronaVirus से गुजरात में तीसरी व कर्नाटक में दूसरी मौत

Ahmedabad/Bengaluru: देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इसकी चपेट में अब तक कुल 600 से ज्यादा लोग आ चुके हैं. जिसमें 10 से ज्यादा की मौत हो चुकी है वहीं 45 से अधिक लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

इस महामारी से बचने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे. रोजाना किसी न किसी व्यक्ति की मौत इसके संक्रमण में आने की वजह से हो रही है.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown21 : कोरोना से पस्त इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत, #1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान

गुजरात में 70 वर्षीय मरीज की मौत

गुजरात के भावनगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो जाने के बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है.

राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि भावनगर के सरकारी अस्पताल में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इससे पहले इस वायरस से संक्रमित अहमदाबाद के एक मरीज और सूरत के एक मरीज की मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें- कश्मीर में #Corona के चार नये मामले व एक मौत के बाद पाबंदियां सख्त, अब तक कुल 11 केस

कर्नाटक में कोरोना से दूसरी मौत

कर्नाटक में 75 वर्षीय उस महिला के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है जिसकी बुधवार को मौत हो गयी थी. इसके साथ ही कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है.

मेडिकल शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए खेद हो रहा है कि उस मरीज का कोविड-19 संबंधी जांच परिणाम सकारात्मक आया है जिसकी कल मौत हो गयी थी. सरकार राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. कृपया घर में रहिए, सुरक्षित रहिए.

गौरतलब है कि महिला हाल ही में सऊदी अरब के मक्का से लौटी थी. वह चिकबल्लापुर के गौरीबिदानूर की रहने वाली थी और बॉरिंग अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी का पीएम को पत्र, ‘NYAY’ योजना लागू करने की दी सलाह

मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आयी महिला की रिपोर्ट 

महिला की मौत के बाद यह कहा गया था कि महिला को मधुमेह, सीने में दर्द और कूल्हे की हड्डी टूटने की शिकायत थी इसलिए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह का पता चलेगा.

महिला का इलाज गौरीबिदानूर के एक अस्पताल के पृथक वार्ड में चल रहा था और बाद में उन्हें बेंगलुरु के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिजीज में भेजा गया था. इसके बाद उन्हें बुधवार को बॉरिंग अस्पताल भेज दिया गया था. राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.

इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button