Corona_UpdatesNational

कश्मीर में #Corona के चार नये मामले व एक मौत के बाद पाबंदियां सख्त, अब तक कुल 11 केस

Srinagar: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गुरुवार को कश्मीर में लोगों की आवाजाही और उनके एकत्र होने पर पाबंदियां और अधिक सख्त कर दी गयीं. 

बुधवार को घाटी में संक्रमण के चार नये मामले आने के साथ ही कोविड-19 के कुल 11 मामले हो गये. जिसके बाद यह कदम उठाया गया. गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 600 से भी अधिक हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें- #Corona से देश में 12वीं मौत, श्रीनगर में 65 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम 

श्रीनगर में एक की मौत

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहले जिन लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी उनमें से एक की गुरुवार को मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को लगातार आठवें दिन लोगों की आवाजाही और उनके एकत्र होने पर पाबंदी जारी रही.

उन्होंने कहा कि बुधवार को सामने आये चार नये मामले बांदीपुरा जिले से हैं, इन्हें देखते हुए पाबंदियां सख्त कर दी गयी हैं. सुरक्षा बलों ने कई सड़कें सील कर दीं और अवरोधक लगा दिये.

शहर के आवासीय इलाकों में पुलिस के वाहनों से घोषणा की गयी कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गयी है, साथ ही लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा गया.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown21 : रांची जिला प्रशासन की बड़ी पहल, घर बैठे करायें गैस बुकिंग, 3 दिनों में मिलेगी होम डिलीवरी

कई गिरफ्तार, कई के वाहन जब्त

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से भी पाबंदियों की घोषणा की गयी. जनता तक आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यवस्था बनायी है.

प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया है और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. हालांकि कई स्थानों पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन की खबर है जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और उनके वाहन जप्त कर लिये.

सऊदी अरब से 16 मार्च को उमरा करके लौटी खानयार इलाके की रहने वाली 67 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थी जिसके बाद घाटी के कई हिस्सों में पाबंदियां लगायी गयी थीं. 

इसे भी पढ़ें- #Lockdown21 : ईंट भट्ठों में फंसे हजारों मजदूर, नाम मात्र का बचा है राशन, सरकार से लगा रहे मदद की गुहार

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.

इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button