West Bengal

आठ किलो सोने के साथ डीआरआइ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

Kolkata: कोलकाता में स्वर्ण तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए राजस्व खुफिया ब्यूरो (डीआरआइ) की टीम ने तीन तस्करों को धर दबोचा है. गुरुवार को डीआरआइ के पूर्वी क्षेत्रीय उपनिदेशक पार्थ प्रतिम बसु ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपितों के नाम मुनव्वर आलम, मोहम्मद फैजल और अल्ताफ हैं.

इसे भी पढ़ें- मेट्रो डेयरी घोटाला मामले में ईडी के रडार पर सीएम ममता बनर्जी के पूर्व प्रधान सचिव गौतम सान्याल

बांग्लादेश से विदेशी सोने की तस्करी कर कोलकाता के रास्ते कोना एक्सप्रेस-वे होते हुए फरार होने की फिराक में थे. इसकी पूर्व सूचना मिलने के बाद डीआरआइ की टीम ने निगरानी रखी थी. देर शाम एक ह्यूंडई वरना कार को डीआरआइ की टीम ने रोका. चालक के अलावा उसमें दो लोग बैठे थे. कार की तलाशी लेने पर उसमें विशेष तौर पर बनाये गये केबिन में आठ किलो विदेशी सोने के बिस्किट बरामद किये गये. जिसकी कीमत तीन करोड़ 19 लाख 20 हजार 758 रुपये है. इनके पास से 13 हजार 900 रुपये नकदी भी बरामद की गयी. इनकी गाड़ी भी जब्त की गयी जिसकी कीमत नौ लाख 72 हजार है. कुल मिला कर उनके पास से तीन करोड़ 29 लाख छह हजार 658 रुपये के सामान जब्त किये गये हैं. इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग बांग्लादेश से इस सोने को लेकर तस्करी करने के लिए कहां जा रहे थे. इनके गिरोह के और सदस्य कौन-कौन हैं.

इसे भी पढ़ें – प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने लिया बड़ा फैसला, कोलकाता की सड़कों पर उतारी और 20 इलेक्ट्रिक बसें

Related Articles

Back to top button