Crime NewsGiridih

गिरिडीह के बगोदर में सिलेंडर में आग लगने से मां-बेटी समेत तीन झुलसे, रांची रेफर

Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह के मोहंडरा गांव में बुधवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रुप से झुलस गए. बगोदर के हरिहरधाम स्थित पाटलावती नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज के बाद दो महिलाओं अंजू देवी और देवंती देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इस दौरान घटना की जानकारी मिली, तो बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। लेकिन घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गया। जानकारी के अनुसार बगोदरडीह के मोहंडरा गांव में दोपहर हुई घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अंजू देवी अपनी बेटी और पति सुरज के साथ अपने मायके आई हुई थी। और बुधवार को दोपहर का खाना बना रही थी। खाना बनाने के क्रम में ही अचानक सिलेंडर में आग लगा और आग लगते ही तेज हो गया, जिसमें मां बेटी अंजू देवी और देंवती देवी गंभीर रुप से झुलस गई.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी और सास को झुलसते देख सुरज भी दोनों को बचाने आया। लेकिन बचाने के क्रम में सुरज भी गंभीर रुप से झुलस गया। देंवती देवी के घर हुए घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मचा। और ग्रामीण तीनों को बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह तीनों को घर से सुरक्षित निकाल कर हरिहरधाम पाटलावती नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां मामूली रुप से झुलसे सुरज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि मां -बेटी को रांची रेफर कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button