Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : शहर में तीन लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 1. उलीडीह के डिमना बस्ती में 46 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी 2. बालीगुमा में ट्रेलर चालक ने की आत्महत्या 3. मानगो में बीमारी से परेशान युवक ने मौत को लगाया गले

Jamshedpur : शहर में एक बार फिर लोग मौत को गले लगा रहे है. बुधवार को तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहला मामला उलीडीह थाना क्षेत्र का है जहां 46 वर्षीय आशा तंतुबाई का शव घर के आंगन में अमरूद के पेड़ से लटका पाया गया. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. आशा का पति गोविंदा तंतुबाई मजदूरी करता है. वह सुबह चार बजे ही घर से काम की तलाश में निकल जाता है. बेटा सुबह 10 बजे काम से निकला था. आशा को 11 बजे तक देखा गया था. दोपहर 3 बजे जब बेटा घर लौटा तो पाया की आशा आंगन में पेड़ से लटका हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पत्नी की पिटाई करने के बाद लगा ली फांसी
दूसरी घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का है जहां पोकलेन ऑपरेटर पुरकस महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी मोनित महतो ने बताया कि पति शाम को नशे की हालत में घर आए और उसकी पिटाई करने लगे. वह रोते हुए बच्चे को लेकर छत पर चली गई. वापस लौटी तो पाया की कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने पर पुरकस पंखे से लटका हुआ था. उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

मानगो में बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
मानगो थाना अंतर्गत गुलाब बाग फेस 1 निवासी मो यूसुफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रात 9.30 बजे की है. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं मौजूद था. यूसुफ ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे उसने बीमारी का जिक्र करते हुए बताया है कि वह बीमारी से तंग आ चुका था, वह जिस किसी को भी अपनी बीमारी के बारे में बताता था वह उसका यकीन नही करता था जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है. यूसुफ ने अल्काबीर पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा किया था. वह घर पर अपनी मां और बहन के साथ रहता था. घटना के वक्त मां और बहन बाजार गए थे. इसी बीच यूसुफ ने ये कदम उठा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़े :Saraikela : झाड़ियों से मिला दो दिनों से लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका 

Related Articles

Back to top button