NationalWest Bengal

सेल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के साथ समझौता करने वाला देश का पहला पीएसयू बना

Burnpur : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) देश का पहला ऐसा सार्वजनिक उपक्रम बन गया है, जिसने वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीइएम) के साथ समझौता किया है.

सेल ने 18 जुलाई, 2019 को भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग की गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीइएम) के इस समझौते पर हस्ताक्षर किया है. यह पहल जीइएम पोर्टल पर वस्तुओं और सेवाओं की खरीददारी को और अधिक बढ़ावा देगा और इससे इस माध्यम का और अधिक विस्तार होगा.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : सड़क किनारे चिता सजाकर जल गयी महिला, वीडियो बनाते रहे लोग

सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने जीइएम को डिजिटल इण्डिया और सार्वजनिक खरीददारी में पारदर्शिता का बड़ा माध्यम बताते हुए कहा, “सेल हमेशा से सरकार के डिजिटल, पारदर्शी और कैशलेश इकोनॉमी की हर पहल को लागू करने में अग्रणी रहा है. सेल का जीइएम के साथ यह समझौता इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. सेल का अधिक से अधिक प्रयास होगा कि वह ज़रूरी वस्तुओं और सेवाओं की ख़रीददारी जीइएम पोर्टल के जरिये ही करे.”

ऑनलाइन मार्केटप्लेस की सुविधा देता है जीइएम

जीइएम एक राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीददारी पोर्टल है, जो अपने अधिकृत कार्यालयों के जरिये केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, ऑटोनामस और लोकल बॉडीज द्वारा सामान्य वस्तुओं और सेवाओं की सीधी खरीददारी के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस की सुविधा प्रदान करता है.

इसका प्रबंधन जीइएम-स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) द्वारा किया जाता है, जो एक गैर-लाभकारी रजिस्टर्ड कंपनी है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रहे एके राय की हालत नाजुक

सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने भारत सरकार के इस्पात सचिव विनय कुमार और वाणिज्य सचिव डॉ अनूप वधावन की उपस्थिति में जीइएम के एडिशनल सीईओ एस सुरेश कुमार के साथ समझौता ज्ञापन के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया.

इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, जीइएम तथा सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

इस समझौते के अनुसार सेल की जीइएम के साथ पूरी ख़रीददारी को जीइएम-एसपीवी प्रबंधित करेगा, जिसके लिए सेल में एक साल के लिए जीइएम-आर्गेनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन टीम (जीओटीटी) की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) काम करेगी.

इसे भी पढ़ें : सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर ब्रदर ने खरीदी 4.23 एकड़ जमीन, खरीदी 2.6 लाख में, बेची 4.72 करोड़ में

Related Articles

Back to top button