
Chatra: शहर के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया में लूट की खबर है. गोसाईंडीह ब्रांच में सोमवार की सुबह के करीब 9:30 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार होकर आये हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए बैंक में 23 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गये.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है. वहीं सभी जगह पर चेक नाका लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःRPF अधिकारी के पत्र से कश्मीर में हड़कंपः राशन-पानी जमा करने,परिवार को साथ नहीं रखने की कही बात
बैंक कर्मियों को कब्जे में लेकर लूट

बैंक ऑफ इंडिया की गोसाईडीह शाखा से 23 लाख की लूट की घटना को बैंक खुलते ही अपराधियों ने अंजाम दिया. खबर है कि बैंक खुलते ही अपराधियों ने धावा बोल दिया.
दो बाइक पर सवार होकर आये चार अपराधी बैंक में दाखिल हुए और बैंककर्मियों को कब्जे में लेकर रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
जिसके बाद पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अपराधी हंटरगंज से सटे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में भाग गये.
रेकी कर घटना को अंजाम देने की आशंका
बताया जा रहा है कि जिस तरह से अपराधियों ने बैंक के खुलते ही घटना को अंजाम दिया, उससे आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों ने कई दिन पहले बैंक में होने वाली हर गतिविधि की रेकी होगी.
इसे भी पढ़ेंःपलामूः हुसैनाबाद विधायक शिवपूजन मेहता को बसपा ने पार्टी से निष्कासित किया
जिसके बाद सोमवार को घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने जिस तरह से बैंक लूटा, बैंक कर्मियों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला. पलक झपकते ही अपराधियों ने बैंक कर्मियों को कब्जे में लिया फिर रुपये लेकर फरार हो गए.
राज्य में पिछले 2 महीने में बैंक और एटीएम से 1.2 करोड़ लूट
झारखंड में इन दिनों अपराधियों के निशाने पर बैंक और बैंक के एटीएम हैं.
पिछले 2 महीने की बात अगर की जाये तो झारखंड में इस दौरान अपराधियों ने बैंक और एटीएम से करीब 1.2 करोड़ रुपए की लूट लिये. जहां 5 मई 2019 को रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एटीएम काटकर कुल 42 लाख 78 लाख 500 रुपये लूट लिये.
वहीं 29 जून 2019 को हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम काट कर 37 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया. अब 29 जुलाई को अपराधियों ने चतरा के हंटरगंज में बैंक ऑफ इंडिया से 23 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये.
इसे भी पढ़ेंःBSNL के ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल JiO, Airtel जैसे निजी कंपनियों को देने की तैयारी




