
कैट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू : 7 अगस्त 2019
कैट रजिस्ट्रेशन समाप्त : 18 सितंबर 2019
कैट एडमिशन कार्ड डाउनलोड : 23 अक्तूबर 2019
कॉमन एडमिशन टेस्ट : 24 नवंबर 2019
Ranchi: आइआइएम रांची सहित देश की 20 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2020 में नामांकन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट- 2019) का नोटिफिकेशन व इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया है.
आइआइएम कैट के कंवीनर सुभाष डे के मुताबिक, यह टेस्ट देश के 156 शहरों में 24 नवंबर को लिया जायेगा. शामिल होने के लिए 7 अगस्त से 18 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.
परीक्षा में शामिल होने को इच्छुक व योग्यताधारी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के समय चार शहरों को परीक्षा केंद्र के वरीयता के रूप में चुन सकते हैं.
180 मिनट में देने होंगे तीन सेक्शन के सवालों के जवाब
कॉमन एडमिशन टेस्ट में तीन सेक्शन से सवाल पूछे जायेंगे. ये सवाल भर्वल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रीहेंसन, डेटा इंटरप्रेटेशन व लॉजिकल रिजनिंग व क्वांटिटेटिव एबिलिटी से होंगे.
उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा. टेस्ट पैटर्न की जानकारी देने के लिए कैट की वेबसाइट पर ट्यूटोरियल जारी किया जायेगा. यह ट्यूटोरियल कैट की वेबसाइट पर 16 अक्तूबर से एक्टिव हो जायेगा.
ऑनलाइन करेंगे रजिस्ट्रेशन फीस पैमेंट
कैट- 2019 रजिस्ट्रेशन फीस पैमेंट ऑनलाइन किया जा सकेगा. उम्मीदवार डेबिट, क्रेडिट कार्ड के अलावा इंटरनेट बैंकिंग से पैमेंट कर सकेंगे.
रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1900 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 950 रुपये देने होंगे.




