
Ranchi: अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदपीढ़ी निवासी कुख्यात अपराधी शहजाद सहित तीन को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से पांच पिस्टल बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपितों में हिंदपीढ़ी खेत मोहल्ला निवासी शहजाद के अलावा अरमान और एक अन्य आरोपित शामिल है. इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें – लातेहार: एक सप्ताह से लापता दो बच्चों के शव मिले, बलि दिये जाने की आशंका
रंगदारी मांगने का करता था काम
बताया जा रहा है कि शहजाद इन दिनों लोगों को कॉल कर रंगदारी मांगता था. खुलेआम पिस्टल लेकर घूम रहा था. पुलिस काफी दिनों से उसे गिरफ्तार करने का प्रयास का रही थी. शहजाद डबल मर्डर के मामले में वर्ष 2015 में जेल गया था. उस मामले में निचली अदालत ने सजा सुनायी थी. लेकिन वह अपील बेल पर करीब ढाई महीने पहले ही जेल से छूटा है.
इसे भी पढ़ें – JPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियों की जांच लटकी, महज पांच प्रोफेसर जांचने को हैं तैयार
अल्ताफ-रहमतुल्लाह की हत्या के आरोप में गया था जेल
मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2015 को मारवाड़ी कॉलेज के पीछे बुधिया बगान में हुई रहमतुल्लाह व अल्ताफ की हत्या के मामले में शहजाद व उसके साथी जेल गये थे. शहजाद के अलावा मो. गुड्डू, जुबैर उर्फ मुकरी, मो. शकील उर्फ कारू, मो. जावेद उर्फ जाकिर, मो. शमशेर, मो. शमसाद, हैदर अली व मंजर इमाम को हत्या का आरोपित बनाया गया था. एक दो को छोड़ सभी जेल जा चुके हैं. इनमें जुबैर उर्फ मुकरी की 2 मार्च 2015 को जेल में ही मौत हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें – पलामू : हत्या के मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और उसके साथी को आजीवन कारावास



