
Jamshedpur : घर में घुसकर लैपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. मामला बिरसानगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के एक लैपटॉप के अलावा छह मोबाइल, लैपटॉप का चार्जर, बैग और तीन हजार आठ सौ तैतालिस रुपये भी बरामद किये हैं. साथ ही बिरसानगर में मंदिर के दान पेटी से चोरी के मामले में भी गिरफ्तार युवकों की संलिप्तता उजागर हुई है. गिरफ्तार चोरों में बिरसानगर जोन नंबर तीन सी का रहने वाला रोशन मुंडा उर्फ गुंडा, सोनू लोहरा उर्फ भोला और संजू गोप शामिल है. मामले की जानकारी जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने एक प्रेसवार्ता में दी. घटना बीते मंगलवार रात की है.
बिरसागनर जोन नंबर तीन सी के रहने वाले स्वदेश दास के घर में घुसकर लैपटॉप और बैग की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में स्वेदश ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले की जांच में पुलिस ने रोशन मुंडा समेत उसके दो साथियों की संलिप्तता पायी, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया. उन चोरों ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उन तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मी का ससुराल में शव बरामद, हत्या की आशंका




