
Ranchi: अदालतों की सुरक्षा मामले और सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाले मामले को लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य की सभी अदालतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. दो माह में कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगा. इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई छह जनवरी को निर्धारित करते हुए सरकार को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.




