
Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने कार्मिक विभाग में पदों की कटौती के विरोध में बुधवार को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया. संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने कहा कि एक तरह जहां उप सचिव से संयुक्त पदो में वृद्धि की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरह कार्मिक विभाग कम पदों से ही काम चलाने की बात कर रहा है. विभाग में पहले से ही अधिकारियों व कर्मियों की कमी है, काम का बोझ अधिक है. ऐसे में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के आठ, एसओ के चार, अवर सचिव के दो व उप सचिव के एक पद की कटौती करना सही नहीं है. संघ ने इस संबंध में जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेगा.



