
Koderma : जिले के डोमचांच की अंचलाधिकारी मांदेव प्रिया ने शुक्रवार को डोमचांच थाना के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बिहार शरीफ से गिरिडीह जा रही एसएसटी बस से छह बोरा में 1200 पैकेट गुटखा जब्त किया. लगभग एक लाख तीस हजार मूल्य का गुटखा विमल कंपनी का जब्त हुआ है. अंचलाधिकारी मांदेव प्रिया ने बताया कि गुटखा कहां से आ रहा था और किसका है, यह पूछताछ वाहन चालक से किया जा रहा है. उसके बाद ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल छह बोरा गुटखा को डोमचांच थाना परिसर में ही रखा गया है.




