
Anuj tiwary
Ranchi: आम लोग जब किसी तरह की मुसीबत में होते हैं तो सबसे पहली मदद की उम्मीद वो पुलिस ही करते हैं . लोग पहली सहायता के लिए प्रायः पुलिस के पास गुहार लगाते हैं, लेकिन कई मामलों में पुलिस का रवैया मदद करने का नहीं होता है. शायद यही वजह है कि लॉकडाउन से लेकर अभी तक झारखंड पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस के खिलाफ ही दर्ज की गयी हैं. झारखंड पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अप्रैल से लेकर दिसंबर तक 7907 मामले आये. इसमें से 1201 मामलों में शिकायतें पुलिस के कार्य को लेकर ही की गयी हैं.पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के हिसाब से इनमें से 1144 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें :हॉकी के लिए आईसीएस छोड़ा था जयपाल सिंह मुंडा ने
522 मामलों पर अभी भी चल रहा इन्वेस्टिगेशन
पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्जी शिकायतों में 522 मामलों पर अभी भी अनुसंधान चल रहा है.मालूम हो कि सभी शिकायतें सोशल मीडिया के ट्वीटर हैंडल पर दर्ज की गयीं. डीजीपी एमवी राव ने बताया कि सभी शिकायतों को पुलिस ने बारीकी से जांच की और अभी तक 7385 मामलों पर एक्शन लिया गया.
महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध की आयीं 416 शिकायतें
इन शिकायतों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के सैकड़ों मामले शामिल है.कोरोना को लेकर नौ माह में 295 शिकायतें की गयी.महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध की 416 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें से 401 मामले में पुलिस ने कार्रवाई की.अपहरण के 27 मामलों से सभी मामलों पर पुलिस ने सफलतापूर्वक कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें :इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने एमएस धोनी को दशक का बेस्ट टी20 और वनडे टीम का कप्तान चुने जाने पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर 40 तरह के मामलों की शिकायतें की गई
सोशल मीडिया पर 40 तरह के मामलों की शिकायतें आम लोगों ने की .इसमें मारपीट, मवेशी तस्करी, ठगी, बाल मजदूरी, प्रशासन से संबंधित, सांप्रदायिक पोस्ट, पीडीएस, सरकारी जमीन अतिक्रमण, अवैध कोयला उत्खनन, अवैध शराब, अवैध बालू खनन, अवैध पत्थर खनन, तस्करी, आत्महत्या, चोरी, धमकी सहित अन्य मामले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :पेरवाघाघ तोरपा वाटर फॉल में मिली 36 किलो की मछली
पुलिस को वाट्सऐप पर मिली छह हजार से अधिक शिकायतें
कोविड काल में पुलिस ने वाट्सऐप नंबर जारी किया था ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज की जा सके.इस नंबर पर 6419 शिकायतें मिली.जिसमें से सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गयी.इस बीच बोकारो, जामताड़ा और साहेबगंज से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी.सबसे अधिक शिकायतें रांची और जमशेदपुर से की गई थीं.रांची से 1316 और जमशेदपुर से 1229 शिकायतें दर्ज की गई.इन शिकायतों में कोरोना जांच से संबंधित व अन्य अपराधिक शिकायतें मिली थीं.
इसे भी पढ़ें :डीजीपी की नक्सलियों को सख्त चेतावनी, सरेंडर करें नहीं तो गोली खाने को रहें तैयार




