
New Delhi: ICC ने अभी कुछ ही दिनों पहले दशक की सर्वश्रेष्ठ टी20, वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा की थी. इस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को इस दशक का बेस्ट टी20 और वनडे टीम का कप्तान चुना गया था. लेकिन एक ऐसे पूर्व खिलाड़ी भी हैं जिन्हें ICC का यह निर्णय पसंद नहीं आयी. बता दें कि टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली (Virat Kohli) को सौंपी गयी थी. ICC की दशक की टी20 टीम में धोनी के अलावा कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया था. इस घोषणा के बाद से भारतीय फैंस और भारतीय दिग्गज क्रिकेटरों की ओर से बधाई और ओपिनियन देने का भी दौर शुरु हो गया था.
इसे भी पढ़ें- 25 हजार दर्शक की देखे पाएंगे गणतंत्र दिवस समारोह का परेड
जोस बटलर को टीम में शामिल नहीं करने से आश्चर्य
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने दशक की टी20 टीम चुनने की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा कि वे टी20 टीम में भारतीय स्टार धोनी को देखकर हैरान रह गये. आकाश चोपड़ा ने कहा कि विशेष रूप से टी20 विशेषज्ञ जोस बटलर को इस टीम में शामिल नहीं किया जाना आश्चर्य से भरा था. उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा हैरान हूं, आप दशक की टी20 टीम की बात कर रहे हैं तो न तो भारत न कुछ जीता है और न ही धोनी ने टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है.
इसे भी पढ़ें- टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका, अब ये शानदार खिलाड़ी भी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर




