
Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने बिरसानगर निवासी जी विशाल राव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने विशाल के आवास से नाबालिग को बरामद किया. पुलिस ने आरोपी विशाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और नाबालिग का मेडिकल करवाया. मंगलवार को पुलिस न्यायलय के समक्ष नाबालिग का बयान दर्ज करवाएगी. बता दे कि रविवार को विशाल नाबालिग को भगाकर ले गया था जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
बागबेड़ा में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बागबेड़ा थाना अंतर्गत नया बस्ती निवासी 33 वर्षीय अनिल पात्रो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक मजदूरी कर जीवन यापन करता था. मृतक की पत्नी के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.
बागबेड़ा में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बागबेड़ा पुलिस ने ट्रैफिक कॉलोनी निवासी मंगल महतो के घर से बीती रात मोबाइल की चोरी कर ली गई थी. इसी मामले में पुलिस ने रोहित कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है.
मानगो में दंगे के दो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर के मानगो में साल 2016 में हुए दंगा के मामले में पुलिस ने बीते दिनों ने आफताब सिद्दीकी को न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुलिस ने सोमवार को इसी मामले में जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी मो हबीब उर्फ सोनू उर्फ लेडी सोनू और उलीडीह हयात नगर निवासी मोइज अनवर उर्फ मिठू को न्यायिक हिरासत में भेजा है.




