Bihar

पटना में होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर इस साल भी लगा ग्रहण

Patna : पटना के गांधी मैदान में हर साल होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर इस साल भी ग्रहण लग गया है. बिहार सरकार ने निर्देश जारी किया है कि 15 अगस्त को होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में आम जनता का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं समारोह में भाग लेनेवाले वीआइपी को e-Card के माध्यम से आमंत्रित किया जायेगा.

आपको बता दें कि बिहार सरकार ने पत्र जारी करते हुए ये जानकारी दी है कि कोरोना काल को देखते हुए समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एंव वरिष्ट नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया जायेगा. साथ ही अन्य राज्यों से आनेवाले विशिष्ट महानुभवों को आमंत्रित नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार में वैक्सीन की 1.5 लाख डोज पहुंची, कोविड जांच के लिए जिलों में भेजी गयी ट्रूनेट मशीन

आदेश के अनुसार समारोह में झांकियों का प्रदर्शन सीमित रखते हुए इनकी संख्या 78 तक रखी जायेगी. इसके अलावा समारोह में परेड में भाग लेनेवाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी पूरी तरह से कायम रखा जायेगा. समारोह में जवानों की टुकड़ी/संख्या का निर्धारण किया जायेगा तथा बच्चों से संबंधित एनसीसी एवं स्काउट की परेड नहीं होगी.
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के अवसर पर किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाईजेशन एवं ‘थर्मल इमेजिंग’ की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, बिहार के द्वारा की जायेगी.

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 का लाइव प्रदर्शन (सोशल मीडिया फेसबुक वेबकास्ट, केबल टीवी आदि के माध्यम से) की व्यवस्था की जायेगी. सूचना जन सम्पर्क विभाग एवं आइटी विभाग इसकी व्यवस्था करेगा ताकि जनता अपने घरों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को देख सके.

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand politics: पूजा पर राजनीति, राजनेताओं में चल रही छींटाकशी

Related Articles

Back to top button