National

शपथ ग्रहण समारोह में पाक को न्योता नहीं, 8 देशों के नेता होंगे शरीक

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को न्योता नहीं दिया गया है. माना जा रहा है कि पुलवामा हमले और उसके बाद उपजे हालात के मद्देनजर ऐसा किया गया है.  शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक के राष्ट्राध्यक्षों समेत 8 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बिम्सटेक  में भारत समेत दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के वे 7 देश शामिल हैं, जो बंगाल की खाड़ी से जुड़े हुए हैं. इन देशों में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल : भाजपा ने 129 विस क्षेत्रों में लीड किया, ममता बनर्जी हाई अलर्ट मोड में

इनके अलावा भारत ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. इस साल प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर भी मॉरीशस के प्रधानमंत्री चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने 2014 में अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ लेने के दौरान सार्क देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था. इसमें पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – कोलैप्स कर सकता है झारखंड का फाइनैंशियल सिस्टम! सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 37257.7 करोड़ का कर्ज, ब्याज में अब तक चुकाये जा चुके हैं 17558.07 करोड़

बिम्सटेक देशों के नेताओं को आमंत्रण के संबंध में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के तहत यह न्योता दिया गया है. हालांकि इस बार पाकिस्तान को दूर रखने का फैसला लिया गया है. माना जा रहा है कि पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव के चलते मोदी सरकार ने पाक से दूरी बनाने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव में सामने आयी आदिवासी वोटरों की बीजेपी से नाराजगी, पांच आरक्षित सीटों में दो पर हारी, दो पर मुश्किल से मिली जीत

30 मई को शाम 7 बजे शपथ लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शाम 7 बजे शपथ लेंगे. इस दौरान उनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलायी जायेगी. हालांकि किसे कौन सा मंत्रालय मिलनेवाला है. इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें – अब भी इस्तीफे पर अड़े हैं राहुल गांधी

Related Articles

Back to top button