
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के सोनहातु पंचायत स्थित चातराडोबा आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो मौजूद थे. जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने फीता काटकर चातराडोबा आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया. जगन्नाथ महतो ने कहा कि गांव में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एकजुट होंगी और महिला संगठन से जुड़कर सशक्त होंगे.
ये थे मौजूद
जेएसएलपीएस महिला समूह के बीपीएम सुमी मार्डी, अध्यक्ष कविता महतो, सचिव बसंती टुडू, कोषाध्यक्ष लवंगलता नायक, वीओए नमिता नायक, पीआरपी कविता हांसदा, बीआरपी जोबा कर्मकार, जेआरपी बेहुला महतो आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- जादूगोड़ा : जलमीनार से पानी भरने आए थे लोग, अचानक गिरा, हादसा टला




