JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR RURAL : घाटशिला में उद्यमिता विकास पखवाड़ा का आयोजन

GHATSHILA : घाटशिला प्रखंड के बाँकी आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा बड़ाजुड़ा पंचायत सचिवालय में उद्यमिता विकास पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ाजुड़ी,भादुआ एवं बाँकी पंचायत के सखी मंडलों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सुशीला टूडू, पंचायत समिति सदस्य छायारानी साव और उमापदो मानकी उपस्थित रहे. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने सखी मंडलों को संबोधित करते हुए कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उद्यमिता विकास पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल की जा रही है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक सखी मंडलों को उनके कार्यों एवं गतिविधियों के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं. सरकार सखी मंडलो के उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराए. उचित मूल्य मिलने पर रोजगार का सृजन होगा तथा महिलाएं स्वावलंबी भी बनेगी. इस अवसर पर सफल महिला उद्यमियों को जिला परिषद सदस्य ने पुरस्कृत किया. इसके पहले सखी मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का गाजे बाजे के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत किया. कार्यक्रम में शिवदास घोष, मंजू भगत, सजनी मुर्मू, सुमित्रा मुंडा, धरित्री भगत,मोहंती मन्ना, संजुक्ता कुमारी समेत विभिन्न गांव से सखी मंडलियों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR RURAL : घाटशिला महाविद्यालय में बनेगा मॉडर्न गर्ल्स कॉमन रूम

Related Articles

Back to top button