JamshedpurJharkhand

डालसा के मेगा लीगल सर्विसेज कैंप में 26 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) पू्र्वी सिंहभूम तथा जिला प्रशासन के सहयोग से शनिवार को पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंपेन के अंतर्गत मेगा लीगल सर्विसेज कैंप का आयोजन किया गया. इस शिविर में 52 योजनाओं में कुल 26 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्ति का वितरण लाभुकों के बीच किया गया. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी के अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के मार्गदर्शन में  यह कार्यक्रम नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिलवाणन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार उपस्थित थे. बता दें कि विगत दो सप्ताह से यह कैंप जिले के हर प्रखंड स्तर में लगाया गया था, जिसका शनिवार को समापन हुआ. इस शिविर के माध्यम से जिले के करीब 20 हजार किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ भी किया गया.

इसे भी पढ़ें – ये Iranian Hulk है बेहद ताकतवर, हड्डी को कर देता है चकनाचूर, बर्तन को देता है मोड़, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button