Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बर्मामाइंस बाजार के ग्रॉसरी स्टोर में चोरी, नकद समेत महंगे चॉक्लेट ले उड़े चोर

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बर्मामाइंस बाजार स्थित रंजन स्टोर में चोरों ने चोरी कर ली. घटना देर रात 1.30 बजे दी है. घटना की जानकारी संचालक चंदन कुमार साह को तब हुई जब वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जानकारी देते हुए संचालक चंदन ने बताया कि उनके दुकान के आस पास मोचियों की दुकान है जो की छठ पूजा में अपने अपने घर चले गए है. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पहले उनके दुकान में लगा ताला तोड़ा और दुकान में चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे तीन हजार रुपए, लगभग 15 हजार की चॉक्लेट और दो हजार के अन्य सामानों की चोरी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button