1st LeadGiridihJharkhand

गिरिडीह : रानी सती मंदिर रोड के पास बीज भंडार में लगी आग, लाखों का नुकसान

Giridih : पचंबा रजक चौक के रानी सती मंदिर रोड पास एक बीज भंडार दुकान में आग लग गयी. घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दुकान के संचालक मनोहर प्रसाद ने बताया कि दुकान वायरिंग अंडर ग्राउंड है. ऐसे में शॉट सर्कीट से आग लगने की संभावना बहुत कम है. कहा कि जब हमने दुकान का शटर खोला तो देखा कि पीछे वाले शटर के पास आग लगी है. उन्होंने अंदेशा जताया कि किसी ने दुकान में आग लगायी है. घटना में उन्होंने 4 से 5 लाख के नुकसान की बात कही. दुकान का नाम कुशवाहा बीज भंडार बताया जा रहा है.

कहा कि दमकल को कॉल करने के बाद वाहन कफी देर से पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

 

इसे भी पढ़ें : कल लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो हनुमान चालीसा भी होगी, राज ठाकरे ने किया ऐलान

 

Related Articles

Back to top button