World

#Chicago : शोकसभा में फायरिंग, 13 लोग घायल, बाल्टीमोर में भी गोलीबारी, सात घायल

Chicago  :  शिकागो में रविवार को एक शोकसभा में गोलीबारी में 13 लोगों के घायल होने की खबर हैं.  घायलों में से चार की हालत गंभीर है.  पुलिस ने यह जानकारी दी. गश्त दल के प्रमुख फ्रेड वालेर ने संवाददताओं को बताया कि एक शोकसभा के दौरान किसी विवाद के बाद गोलियां चलीं.  उन्होंने बताया कि गोलियां रात 12 बज कर 30 मिनट के बाद चलीं. खबरों के अनुसार यह शोकसभा अप्रैल माह में मारे गये एक व्यक्ति की याद में आयोजित की गयी थी

इसे भी पढे़ं :  #CAA : ममता के मंत्री की धमकी, कानून वापस नहीं हुआ तो शाह को कोलकाता हवाईअड्डे से बाहर कदम नहीं रखने देंगे

गोलीबारी का आरोपी मारसिएनो व्हाइट गिरफ्तार

शिकागो पुलिस ने रविवार शाम कहा कि मारसिएनो व्हाइट (37) को हथियार के अवैध इस्तेमाल के लिए आरोपित किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि शोकसभा आयोजित होने वाले स्थल से कुछ ही दूरी से व्हाइट को गिरफ्तार किया गया.

वालेर ने हालांकि यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति की याद में शोकसभा आयोजित की गयी थी. उन्होंने कहा,ऐसा लग रहा था उन्होंने शोकसभा से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी की. शिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट ने रविवार को पीड़ितों से मुलाकात की और बताया कि अप्रैल में मारे गये व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था.

इसे भी पढे़ं : #CAA सिर्फ मुसलमानों ही नहीं, सभी भारतीयों के लिए भी चिंता का विषय: ओवैसी

बाल्टीमोर में भी गोलियां बरसायी गयी

शिकागो में शोकसभा में फायरिंग किये जाने के बाद  बाल्टीमोर में  भी दो बंदूकधारियों द्वारा एक हुक्का लाउंज के बाहर भीड़ पर गोलियां बरसाये जाने की खबर है.  इस गोलीबारी में सात लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस के अनुसार हमले के कारण के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है और वह संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है.

बाल्टीमोर सन की खबर के अनुसार  अज्ञात संदिग्धों ने रविवार देर रात करीब पौने दो बजे बाल्टीमोर के हुक्क लाउंज गोलीबारी शुरू कर दी. हमलावरों में से एक के पास राइफल थी और दूसरे के पास एक हैंडगन थी. पुलिस   अधिकारी रिचर्ड वोरले ने बताया कि हमलावर कार से निकले और भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

इसे भी पढे़ं :  #CAAProtest : राहुल गांधी ने ट्वीट कर युवाओं से राजघाट पहुंचने का आग्रह किया, धरना आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button