
New Delhi : भारत में 5जी तकनीक लॉन्च करने को लेकर देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों – मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (reliance jio) और सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल (bharti airtel) के बीच इस बात पर होड़ मची है कि कौन सबसे पहले 5जी लॉन्च करता है. वहीं, दूसरी ओर सैमसंग ने 6जी टेक्नोलॉजी रिसर्च में 5जी के मुकाबले ज्यादा तेज रफ्तार हासिल करने का दावा किया है.
इसे भी पढ़ें :जानिये शत्रुघ्न सिन्हा ऐसा क्या लिखा ट्वीट में जो भाजपा में वापसी की लग रही हैं अटकलें
5.23 गिगाबिट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) की रफ्तार हासिल की
जी हां, दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने 6जी टेक्नोलॉजी रिसर्च में 5जी के मुकाबले 50 गुना ज्यादा तेज रफ्तार हासिल करने का दावा किया है. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्पाद रणनीति, नेटवर्क व्यापार प्रमुख वोनिल रोह ने नये 6जी ट्रांसमिशन उपकरण से जुड़ी कंपनी की प्रस्तुति में कहा कि सैमसंग ने 6 जी नेटवर्क पर 5.23 गिगाबिट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) की रफ्तार हासिल की है.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चली सैकड़ों राउंड गोलियां
हम 6जी को वास्तविकता का रूप देने को लेकर हैं उत्साहित
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के नेटवर्क व्यापार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उन्नत संचार अनुसंधान के प्रमुख सुंघयुन चोई ने कहा, 6जी उभरती विविध तकनीकों के साथ अवसरों की एक दुनिया का निर्माण करेगा जिससे उभरते अनुभवों एवं सेवाओं के प्रतिमान को पूर्ण आकार मिलेगा. हम 6जी को वास्तविकता का रूप देने के लेकर उत्साहित हैं. असल में हम पहले ही टेराहर्ट्ज संचार का प्रदर्शन कर चुके हैं जो 6जी से जुड़ी हमारी प्रगति को दिखाता है.
इसे भी पढ़ें :कैबिनेट मंत्री को अपने सहयोगी MP को KISS करना पड़ा बहुत ही महंगा, देना पड़ा इस्तीफा
व्यवसायीकरण 2028 तक होने की उम्मीद
प्रस्तुति में कहा गया कि सैमसंग की 6जी प्रौद्योगिकी की रफ्तार 5जी से 50 गुना ज्यादा है. कंपनी के श्वेत पत्र के मुताबिक सैमसंग को 6जी मानक और उसका व्यवसायीकरण कम से कम 2028 तक और व्यापक व्यवसायीकरण 2030 के आसपास पूरा होने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें :AIR FORCE STATION जम्मू में IED के दो विस्फोट, ड्रोन के इस्तेमाल से पाकिस्तान पर शक




